बहराइच: धरने पर बैठे चार कर्मचारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर नगर पंचायत से 54 कर्मचारी नवीनीकरण ना होने से हटा दिए गए हैं। सभी कर्मचारी वापसी को लेकर कार्यालय में ही धरना दे रहे हैं रात में धरने के दौरान महिला समेत चार कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। जिस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धरने पर भूखे बैठे कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो सभी आमरण अनशन शुरू कर देंगे।जनपद के पयागपुर नगर पंचायत में दो वर्ष पूर्व ठेके पर रखे गए 54 कर्मचारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष की सह पर हटा दिया गया है। जब इसकी जानकारी इन कर्मचारियों को हुई तो सभी गुरुवार से कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। शुक्रवार से धरने पर बैठे कर्मचारियों ने खाना भी छोड़ दिया है। 

bht

नगर पंचायत में वापसी को लेकर कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को पूरी रात जारी रहा। धरना के दौरान रात 10 बजे के आसपास सफाई कर्मी राजेंद्र चौहान, राम प्रसाद और एक महिला कर्मी समेत चार की हालत बिगड़ गई। जिस पर इन सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां एक महिला कर्मी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

वहीं धरने पर बैठे कर्मचारियों की कोई भी अधिकारी सुधि लेने नहीं गया है। ऐसे में कर्मचारी काफी परेशान हैं। सभी का कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो सभी आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत के अधिकारियों और अध्यक्ष की होगी।

यह भी पढ़ें:-रंजीत सिंह से बना सद्दाम शेख, धर्म परिवर्तन कर ली थी अलकायदा की शपथ, करना चाहता था बड़ा आतंकी हमला

संबंधित समाचार