रामपुर : नफरती भाषण मामले में कोर्ट पहुंचे आजम खां, सुनवाई शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुरक्षा के लिहाज से सुबह से ही पुलिस बल रहा तैनात

रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के खिलाफ नफरती भाषण मामले में आज फैसला आ सकता है। शनिवार दोपहर को आजम खां एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। सुबह से ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा।

वर्ष 2019 में आजम खां का एक जनसभा में नफरती भाषण देने का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद  एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने थाना शहजादनगर  में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।

 इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। दोनों पक्षों की बहस और जिरह पूरी हो गई थी। आज फैसला आना है। दोपहर के समय आजम खां कोर्ट पहुंचे। जहां सुनवाई शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें : रामपुर में छह वर्ष बाद नजर आया उत्तर प्रदेश का राज्यपक्षी सारस

संबंधित समाचार