वाराणसी: काशी में शरारती तत्वों ने एक ही रात में तोड़ी हनुमानजी की दो प्रतिमाएं, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाके के दो मंदिरो में भगवान हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। भगवान हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली वैसे ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मंदिर पर पहुंच गए। घटना से क्षेत्रीय लोगो में आक्रोश व्याप्त है, तो वहीं सूचना पर तत्काल भेलूपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। वहीं क्षेत्रीय लोगों को समझाकर शरारती तत्वों को ढूंढने में मदद करने की बात कही।

एक ही रात में तुलसीपुर में दो मंदिरो में भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर स्थानीय पार्षद पुन्नू लाल बिंद ने बताया कि तुलसीपुर के विंद बाग में स्थित मंदिर में वर्ष 1825 में तपस्वी बाबा लखन दास जी के द्वारा स्थापित की गई हनुमान जी की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने बीती रात पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।वहीं दूसरी ओर तुलसीपुर के ही श्री गौरैया वीर बाबा मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को भी असामाजिक तत्वों ने पूरी तरह से तोड़कर दिया। शनिवार को मंदिर खुलते ही क्षेत्रीय लोगों और पुजारी को इस घटना का पता चला।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच मंदिर के पुजारी से पूछताछ कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई। शरारती तत्वों को लेकर पुजारी ने बताया कि बीती रात कुछ लोग मंदिर का दरवाजा खटखटा रहे थे, लेकिन रात काफी हो गई थी इस वजह से दरवाजा नही खोला गया। जब सुबह मंदिर का दरवाजा खुला तो मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।

यह भी पढ़ें : सपा को बड़ा झटका: विधायक दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

संबंधित समाचार