प्रभास ने शेयर किया 'Project K' का नया पोस्टर, इस दिन मिलने वाला है फैंस को बड़ा तोहफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हसन मुख्य भूमिका में हैं।

https://www.instagram.com/p/CuryaEWx96w/

प्रभास ने वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट के का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 'प्रोजेक्ट के' का यह पोस्टर देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म साइंस-फिक्शन पर आधारित होगी।

https://www.instagram.com/p/Ct50He8tdYB/

 फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुये प्रभास ने कैप्शन में लिखा, प्रोजेक्ट के' की झलक पाने के लिए खुद को तैयार कर लें। 20 जुलाई को अमेरिका में और 21 जुलाई को भारत में। 'प्रोजेक्ट के' एक मल्टीलिंग्वल फिल्म है जो 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें:- थलापति विजय ने गरीब बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा, खोलने जा रहे हैं अपना एक इंस्टीट्यूट

संबंधित समाचार