हल्द्वानी: पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज में 15 लाख रुपये नगद नहीं देने पर पति व सास-ससुर ने बहू को प्रताड़ति किया। बहू की शिकायत पर पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूजा लोहनी पुत्री गणेश चंद्र जोशी निवासी एकता इन्क्लेव ने मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि उसका विवाह 5 फरवरी 2015 को रोहित लोहनी पुत्र भुवन चन्द्र लोहनी निवासी शक्तिनगर, इन्द्रानगर लखनऊ के साथ हुआ था।
शादी में उसके पिता ने 10 लाख रुपये के जेवरात और 10 लाख रुपये का अन्य सामान दिया था। शादी के बाद जब वह ससुराल (लखनऊ) पहुंची तो सास वंदना लोहनी व ससुर भुवन चन्द्र लोहनी ने जेवरात अपने पास रख लिए और मांगने पर भी नहीं दिए।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद 15 लाख रुपये लेकर की मांग को उसका पति, सास-ससुर प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। अब वह बीती 5 नवंबर 2022 से माता पिता के साथ हल्द्वानी में रह रही है जबकि उसके पति, सास-ससुर ने कोई सुध नहीं ली है। उसने पति, सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इधर तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
