Chitrakoot News : गूगल गर्ग नामसे मशहूर चार साल की बच्ची स्वर्णिमा को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने किया पुरस्कृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने भी स्वीकारी स्वर्णिमा की प्रतिभा।

चित्रकूट की गूगल गर्ग नामसे मशहूर हो रही चार साल की बच्ची स्वर्णिमा को इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स ने पुरस्कृत किया है।

चित्रकूट, अमृत विचार। चित्रकूट की गूगल गर्ग नामसे मशहूर हो रही चार साल की बच्ची स्वर्णिमा को इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स ने पुरस्कृत किया है। 
डॉ. बीआर अंबेडकर पब्लिक स्कूल में शिक्षक पिता धर्मराज सिंह एवं मां पूजा देवी की पुत्री चार वर्षीया स्वर्णिमा सिंह की प्रतिभा का लोहा अब इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने भी मान लिया है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला भी होनहार बच्ची को स्वर्णिम भविष्य का आशीर्वाद दे चुके हैं।

स्वर्णिमा को महज ढाई साल की उम्र में ही देशों, राजधानियां, मुद्राएं, झंडे, मानचित्र में सभी देशों की स्थिति, महापुरुष, महाद्वीप, महासागर, ग्रह, आविष्कारक, नदियां, तालाब, नाटो एवं सार्क संगठन के सभी देश, भारत के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, पड़ोसी देश,  उत्तर प्रदेश के सभी मंडल,  जिले, आवर्त सारणी के सभी 118 तत्व, श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का उच्चारण आदि बातें कंठस्थ हो गई थीं। स्वर्णिमा के पिता बताते हैं कि बिटिया की याददाश्त शुरू से ही बहुत ही तेज थी वह स्वर्णिमा को जो भी कुछ बताते थे, वह उसे कंठस्थ कर लेती थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता