बरेली: यूकेलिप्टस और बबूल के 600 पेड़ चोरी से कटवाए, एडीएम सिटी से शिकायत
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। ग्राम रसूला चौधरी निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मपाल ने एडीएम सिटी को यूकेलिप्टस और बबूल के 600 पेड़ चोरी से कटवाने की शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया कि ग्राम सभा मेंपशुचर भूमि पर पेड़ खड़े थे।
गांव के ही लोग 12 जुलाई को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर कटे पेड़ों को ले गए। पेड़ों की कीमत आठ लाख रुपये है। मामले की शिकायत तहसीलदार मीरगंज से की। हल्का लेखपाल सौरभ कुमार ने मौके पर जाकर कोई कार्रवाई नहीं की।
थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी से भी शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उन्होंने जांच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एडीएम सिटी ने एसडीएम मीरगंज को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: महिला जिला अस्पताल में एक और बच्चे की मौत, सीएमएस बोलीं- मुझे पता नहीं...
