आज का राशिफल। 16 जुलाई, 2023
मेष
आज अपने दिन को अच्छा बनाने के लिए आप किसी मंदिर में सेवा भी कर सकते हैं। यदि आप कोई व्यापार करना चाहते हैं तो पार्टनरशिप में कोई व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
वृष
आज आप जो भी करेंगे, उसमे आनंद प्राप्त होगा। काम में समान विचारों वाले लोगों की मदद पड़ सकती है। रुपए पैसे के लेनदेन जरा सोच विचार कर करें अन्यथा आपको धन की हानि भी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन
आज उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। लेखन और चिंतन-मनन में समय व्यतीत करेंगे। रिटेल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सहयोगियों से संबंध अच्छे रखने चाहिए। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
कर्क
आज परिजन आपकी आदतों से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अप्रत्याशित काम हो सकते हैं। दैनिक दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें। आपके मन में किसी घटना को लेकर डर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।
सिंह
आज आपका दिन अच्छा बितेगा। आपको अपने रोजाना के कार्यक्रमों को करने में मुश्किल हो सकती है। लोगों से बातचीत कर के अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे। बैंकिंग पेशेवर के लिए यह समय आर्थिक लाभ वाला है।
कन्या
आज आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। वित्तीय सुरक्षा आपकी प्राथमिकता रहेगी। आपके परिवार में जो बहुत समय से पारिवारिक मतभेद चल रहा है, वह खत्म होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला
आज सही समय पर महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कर लेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। संपत्ति को बेचने के प्रयास सफल होंगे। परोपकार की भावना आपके मन में प्रबल रहेगी। घर की साज-सज्जा और नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज आय बढ़ने के साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। अपने काम की गुणवत्ता को कम न होने दें। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का सावधानी पूर्वक पालन करें। अपने लक्ष्यों के प्रति उदासीन न रहें। पेट में एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
धनु
आज दांपत्य संबंधों में सकारात्मकता का एहसास होगा। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। परिवार के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य आसानी से हो जाएंगे। नौकरी में उच्च पद मिल सकता है।
मकर
आज आपकी जीवनशैली थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद अवश्य लें। अपनी बातों को लेकर किसी पर भी दबाव न डालें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है।
कुंभ
आज आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्रप्त होगा। विवादित कार्यों से रुका हुआ धन प्राप्त होने से खुशी मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर हो सकता है। अचानक किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन
आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान को करियर के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में बड़ी डील होने के प्रबल योग हैं। शेयर मार्केट में निवेश के लिए समय सही है।
