रायबरेली: प्रतिभाओं को मिला सम्मान, खिले चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीमहाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह

डलमऊ, रायबरेली, अमृत विचार। श्रीमहाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पं. बृजेश दत्त गौड़ का महाविद्यालय अध्यक्ष रघुवीर सिंह, प्रबंधक निरंजन सिंह और प्राचार्य नवनीत बाजपेई ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बालिका शिक्षा को लेकर सरकार की ओर से तमाम योजनाएं संचालित हैं। 

महाविद्यालय में बालिकाओं को बेहतर शिक्षा मिल रही है। साथ ही उनका आत्मबल भी बढ़ रहा है। हर अभिभावक अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाकर आत्मनिर्भर बनाए। महाविद्यालय अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि कालेज में बेहतर और अनुशासित शिक्षा दिलाना ही एक मात्र उद्देश्य है। 

प्रबंधक निरंजन सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय दिनोंदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस दौरान सम्मानित होने वाली छात्राओं में अनीता, अंजली देवी, शिवानी, कोमल, कशिश साहू, अंशिका, शिखा, रुचि यादव, ज्योति, रागिनी, जूली, संजना, अर्चना साहू, आंचल वर्मा, सौम्या यादव, आरजू, रीता, नैंशी यादव, दीपा, रूपा, दीपाली, सुप्रिया, बेबी, दीपशिखा, भावना, शालिनी सिंह, दिव्यांशी, पूजा यादव, शिखा, शिवानी, कहकशा बानो शामिल रहीं।

इससे पहले सौम्या, अंशिका, कशिश ने स्वागत गीत तू स्वर की देवी, संगीत तुझसे हे शारदे मां, हे शारदे मां..., दीक्षा, सौम्या ने गीत, रूचि यादव और आशनी ने भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन नवनीत बाजपेई ने किया। इस मौके पर अजीत  श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र सिंह, प्रामालिनी शुक्ला, नेहा सिंह, दीपिका सिंह, शिवांगी सिंह, हरकेश यादव, विकास शर्मा, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवनीत बाजपेई के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:-कालाबाजारी को जा रहा राशन ग्रामीणों ने पकड़ा, हंगामा

संबंधित समाचार