चेन्नई को दूसरा झटका, निजी कारणों से आईपीएल से हटे हरभजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल के 13वें सत्र से हट गए हैं। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है। हरभजन इससे पहले चेन्नई टीम के साथ यूएई नहीं गए थे। उस समय उन्होंने …

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल के 13वें सत्र से हट गए हैं। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है। हरभजन इससे पहले चेन्नई टीम के साथ यूएई नहीं गए थे।

उस समय उन्होंने कहा था कि वह सितंबर के पहले सप्ताह में टीम से जुड़ेंगे लेकिन हरभजन अभी तक टीम से नहीं जुड़े थे और अब उन्होंने आईपीएल से हटने की घोषणा कर दी है। समझा जाता है कि हरभजन ने फ्रेंचाइजी को अपने यूएई नहीं आने को लेकर जानकारी दी है। 40 वर्षीय हरभजन बल्लेबाज सुरेश रैना के बाद चेन्नई के दूसरे ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं जो इस साल आईपीएल में नजर नहीं आएंगे।

आईपीएल शुरू होने से पहले टीम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों का इस तरह टूर्नामेंट से हटना चेन्नई के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। हरभजन से पहले रैना भी यूएई पहुंचने के कुछ दिनों बाद ही निजी कारणों का हवाला देकर वापस लौट गए थे। हरभजन 16 से 20 अगस्त तक चेन्नई में हुए छह दिन के शिविर में भी शामिल नहीं थे। शुक्रवार को टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने बताया था कि हरभजन सितंबर के पहले सप्ताह में टीम से जुड़ेंगे।

संबंधित समाचार