जोशीमठ: बारिश के चलते बढ़ा नदी का जलस्तर, चीन-सीमा पुल पर मंडराया खतरा
चमोली, अमृत विचार। रविवार को भी उत्तराखंड में कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण गिर्थी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाले पल पर खतरा मंडरा रहा है। यह पुल सेना और गैफ के काम आता था।
गिर्थी नदी का जलस्तर बढ़ने से भारी मात्रा में मलबा भी बहकर आया। मलबे के कारण पुल की दोनों तरफ की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई। बीआरओ के कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे पुल को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, पानी कम होने के बाद ही सड़क की स्थिति का सही अनुमान लग पाएगा।
यह भी पढ़ें: टिहरी: बारिश के चलते सड़कें अवरुद्ध, ग्रामीणों को झेलनी पड़ी दिक्कतें
