Pauri Garhwal News: नीलकंठ मंदिर में हर घंटे पहुंच रहे हजारों शिवभक्त, आईजी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पौडी गढ़वाल, अमृत विचार। जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के नीलकंठ मंदिर में शिवभक्तों की आस्था निखरती ही जा रही है। हर घंटे 50 हजार शिवभक्त नीलकंठ मंदिर में अपने आराध्य का जलाभिषेक कर उनके दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बीते 24 घंटों में मंदिर में रिकॉर्ड 12 लाख शिवभक्त पहुंचे।
लाखों की संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने के बाद पुलिस और प्रशासन के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखनी काफी चुनौतिपूर्ण रहा। पुलिस की ओर से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने आईजी गढ़वाल मंडल करन सिंह नगन्याल नीलकंठ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा की गई तैयारियों का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने न सिर्फ कानून व्यवस्थाओं को परखा बल्कि बेहतरीन कार्य के लिए पौड़ी पुलिस टीम के कार्यों की सहरानीय भी की।
यह भी पढ़ें- Nainital News: आपदा से निपटने के लिये NDRF, SDRF की टीमें तैनात, लापरवाही बरतने पर होगी कठोर कार्रवाई
