Kannauj Accident : सड़क हादसों में दो की मौत, 15 घायल, परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में सड़क हादसों में दो की मौत।

कन्नौज में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

कन्नौज, अमृत विचार। जिले में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना में एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी जगह अनियंत्रित टेंपो सड़क पर पलटने से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, खड़ी बाइक से ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। खेतों में कीटनाशक दवाई डालते समय चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

संबंधित समाचार