VIRAL VIDEO: सड़क पर चल रहीं थीं गाड़ियां, अचानक गिरी आसमानी बिजली, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई राज्यों में हालात खराब हो गए हैं। वहीं भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा आसमानी बिजली का होता है, जो कभी-भी किसी की भी मौत की वजह बन सकती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर आकाशीय बिजली गिरने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो काफी खौफनाक है। वीडियो में दिख रहा नजारा इतना भयावह है कि इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं। तभी एकदम से आकाशीय बिजली जमीन पर गिरती है और एक जोरदार ब्लास्ट होता है। ब्लास्ट इतना तेज था कि लगा जैसे किसी ने बम फेंक दिया हो। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लास्ट कितनी जोरदार तरीके से हुआ।

सोचिए अगर उस वक्त अगर वहां कोई शख्स खड़ा होता तो उसका क्या हाल होता। अब यह तो नहीं मालूम कि इस घटना में किसी को नुकसान पहुंचा या नहीं, लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि आकाशीय बिजली का यह रूप बहुत भयावह था।  

ये भी पढ़ें- 150 साल पुराना ऐतिहासिक ‘लोहे का पुल’, 1866 में पहली बार गुजरी थी ट्रेन, जानें खासियत