57 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर देश के चुनिंदा 57 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। गोविंद शनिवार को सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इनमें दो शिक्षक दिव्यांग श्रेणी के है। ये शिक्षक 36 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के अलावा …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर देश के चुनिंदा 57 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। गोविंद शनिवार को सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इनमें दो शिक्षक दिव्यांग श्रेणी के है। ये शिक्षक 36 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के अलावा सात संगठनों के भी हैं।

इनमें केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एटॉमिक शिक्षा सोसाइटी आदि के छात्र भी शामिल हैं। कोविंद ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि हर साल पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे महान शिक्षक की जयंती पर उनकी स्मृति में शिक्षक दिवस देश भर में मनाया जाता है। मैं शनिवार को सम्मानित होने वाले शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

कोविंद ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं है बल्कि वह आपका नैतिक संरक्षक भी है और छात्रों के भीतर मूल्यों को पैदा करता है। शिक्षक अपने धैर्य और संयम से छात्रों को हमारी संस्कृति से समृद्ध परंपरा से न केवल परिचित कराता है बल्कि एक आदर्श शिक्षक छात्रों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करता है। इसमें कोई शक नहीं कि शिक्षक छात्रों के लिए प्रेरक शक्ति हैं और राष्ट्र का निर्माता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य परंपरा को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में बदलते समय को देखते हुए शिक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत है और समाज की बेहतरी के लिए शिक्षकों के अधिक योगदान की जरूरत है। उम्मीद है कि शिक्षक महान राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे और छात्र समुदाय को विवेकवान बनाते रहेंगे जिससे वह आने वाले दिनों में देश का नेतृत्व कर सकें।

संबंधित समाचार