रुद्रपुर: मैदान और पहाड़ में आज मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिनों तराई में हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली थी, धूप खिलने के बाद फिर से उमस महसूस होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जतायी है।

पिछले एक सप्ताह से तराई में रुक-रुक बारिश हो रही थी। इससे तापमान घटने के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी। जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को तराई का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

उन्होंने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा 84 फीसदी रही, जबकि दक्षिण पूर्व से 6.1 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। उन्होंने बताया कि सोमवार को पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: काशीपुर: रास्ता बंद कर प्लाट कब्जाने का आरोप

 

संबंधित समाचार