अयोध्या: 6 लाख रुपये की 800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की रौनाही थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध अंग्रेजी शराब की खेप ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। तलाशी में वाहन से 6 लाख रुपये की लगभग 800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेंद्र …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की रौनाही थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध अंग्रेजी शराब की खेप ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। तलाशी में वाहन से 6 लाख रुपये की लगभग 800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनाही थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने सतीचौरा चौकी प्रभारी राम अवतार की टीम के साथ मुबारक गंज चौराहे पर एक पिक अप वाहन को रोक कर तलाशी ली। तलाशी में वाहन पर अंग्रेजी शराब की खेप लदी मिली। पूछताछ पर पिकअप यूपी 42 सी 4400 का चालक सुरेश पासी निवासी महोली थाना रौनाही सकपका आ गया।

कड़ाई करने पर उसने शराब तस्करी की बात कबूल कर ली। प्रारंभिक जांच में पिक अप का नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया है। रौनाही पुलिस ने प्रकरण में आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी व कूट रचना की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर चालक को गिरफ्तार किया है तथा बरामद शराब को जप्त कर लिया है। तस्करी के खेल में शामिल लोगों की शिनाख्त और कार्रवाई के लिए पूरे मामले की विवेचना कराई जा रही है।

बरामद अवैध अंग्रेजी शराब
-23 पेटी 180 एम.एल. (आफीशर्स च्वाइस ब्रान्ड ब्लू) कुल 198.72 लीटर,
-20 पेटी 375 एम.एल. (आफीशर्स च्वाइस ब्रान्ड ब्लू) कुल 180 लीटर,
-15 पेटी 180 एम.एल. मैक डावेल नं 1 सुपर व्हिस्की कुल 129.60 लीटर,
-15 पेटी 375 एम.एल. मैक डावेल नं 1 सुपर व्हिस्की कुल 135 लीटर,
-66 शीशी 750 एम.एल. मैक डावेल नं 1 सुपर व्हिस्की कुल 49.50 लीटर,
-32 शीशी 375 एम.एल. मैक डावेल नं 1 सुपर व्हिस्की कुल 12 लीटर,
-242 शीशी 375 एम.एल. आफीशर्स च्वाइस ब्रान्ड ब्लू कुल 90.75 लीटर।

संबंधित समाचार