प्रयागराज : बोलेरो-बाइक की टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। घूरपुर थाना अंतर्गत गौहनिया चौकी क्षेत्र के गौहनिया फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप बुलेरो व बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार बुलेरो व बाइक रीवां रोड़ से होकर शहर की तरफ जा रहे थे। आगे आगे बुलेरो जा रही थी और पीछे से बाइक चालक ओवर टेक करते हुए निकलना चाहा लेकिन अनियंत्रित होकर बुलेरो के सामने आ गया और बुलेरो ने जोरदार टक्कर मारी। बाइक चालक जा गिरा। 

सूचना पर गौहनिया चौकी इंचार्ज प्रेम शंकर घटना स्थल पर पहुंचे और घायल बाइक चालक को स्वरूप रानी अस्पताल लेकर गए, जहां उसे  डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत बाइक चालक की पहचान पास में रखे कागजातों के द्वारा राजकुमार यादव पुत्र भागीरथी यादव निवासी ग्राम रेठुवा परसरामपुर पड़वा नसीरपुर जनपद हुई है। 

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ में निकाह से पहले विवाद, दूल्हे समेत कई को पीटा

संबंधित समाचार