बरेली: सफाई कर्मियों की समस्याओं का जल्द निकाला जाएगा हल- मेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम बोर्ड सभागार में रविवार को सफाई मजदूर संघ का प्रदेश सम्मेलन हुआ। इसमें मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम सफाई कर्मियों की समस्याओं का निदान जल्द कराया जाएगा। कुछ समस्याएं निगम से हल हो सकती हैं। शेष लखनऊ स्तर की हैं। उन समस्याओं को भी हल कराने का प्रयास किया जाएगा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद वाल्मीकि ने कहा कि संगठन समाधान के लिए ज्ञापन देता रहा है लेकिन शासन-प्रशासन में कोई समस्या नहीं सुन रहा। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वेद प्रकाश वाल्मीकि ने संघर्ष से ही समस्या हल होने की बात कही। दीपक वाल्मीकि ने कहा कि शोषण के खिलाफ सड़क पर आना ही होगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अनिल सक्सेना एडवोकेट, शाहजहांपुर के मुरारी लाल भाष्कर, बाबूराम, बदायूं के सत्यवीर, मुरादाबाद के रंजीत चौधरी, पीलीभीत के रामशरण आदि ने विचार रखे। इस दौरान राजेश कुमार, राजेंद्र समदर्शी, विजय, कौशल कुमार, अरुण गौतम, सुनील भारती, मुकेश कुमार आदि रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: जालसाजी कर बाढ़ खंड से 2.96 लाख रुपये का भूमि प्रतिकर हड़पा

 

 

संबंधित समाचार