आगरा: कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति खो बैठा आपा, फिर किया ये हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके पति ने प्रेमी के साथ घर में रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। प्रेमी युवक मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। पति ने जब पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ तो आपा खो बैठ और युवक को सड़क पर घसीटकर लाया और बेल्ट से पिटाई की। इस दौरान लोग तमाशबीन बने देखते रहे। घटना की जनकारी होती ही पुलिस मौके पहुंची। तब तक दंपती घर छोड़कर जा चुके थे।

मामले में पुलिस ने बताया कि ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में एक दंपती दो बच्चों के साथ किराये के घर में रहते है। छह महीने पहले महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से एसपी के युवक से हो गई। दोनों के बीच बात होने लगी। महिला रात में घंटों मोबाइल पर बात करने लगी तो पति को शक हो गया। उसका व्हाट्सएप चेक किया तो शक यकीन में बदल गया। 

पति ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। दो दिन पहले महिला ने प्रेमी को आगरा बुलाया था। वह मंगलसूत्र लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसकी भनक लगने पर पति काम पर जाने की कहकर घर से निकल गया। इसी बीच महिला ने प्रेमी को बुला लिया। 

पति ने युवक को रंगे हाथ पकड़ने के बाद उसे सड़क पर लाकर बेल्ट से बुरी तरह पीटा। बस्ती के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो रविवार को वायरल हो गया। मामले में चौकी प्रभारी विधान सिंह का कहना है कि युवक पत्नी के साथ घर खाली करके चला गया है। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : यूपी ATS ने ISI एजेंट को किया गिरफ्तार, सैन्य प्रतिष्ठानों के फोटो और जरूरी जानकारियां भेज चुका है पाकिस्तान

संबंधित समाचार