Ranikhet News: सिविल एरिया को नगरपालिका में शामिल कराने को लेकर संघर्ष जारी, धरने पर डटे रहे प्रदर्शनकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगरपालिका में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना 122वें दिन रविवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को क्षेत्रीय नगर वासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर रानीखेत संघर्ष समिति के सदस्यों ने सिविल एरिया को रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका में समायोजित नहीं किये जाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। रविवार को भी संघर्ष समिति के लोग धरने पर डटे रहे। 

धरने पर गिरीश भगत, उमेश भट्ट, कैलाश पांडे, उमेश भट्ट, भुवन साह, किरन साह, हेमंत माहरा, दीपक गर्ग, भैरव दत्त पांडे, दीप बिष्ट, हरीश अग्रवाल, गिरीश पांडे, जयंत रौतेला,खजान जोशी, जयंत रौतेला, नेहा माहरा, लक्ष्मी दत्त पांडे, हरीश मैंनाली आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Tanakpur News: 13वें दिन भी नहीं खुल पाया पूर्णागिरि मार्ग, श्रद्धालु परेशान

संबंधित समाचार