बिजनौर: लकड़ी माफिया ने साथियों संग की डिप्टी रेंजर के साथ मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिप्टी रेंजर ने तीन लोगों के विरुद्ध दी नामजद तहरीर

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। प्रदेश सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए लगवाई जा रही हरिशंकरी पौध में शामिल पिलखन के पेड़ काटकर ले जाने से रोकने पर माफिया ने साथियों के साथ डिप्टी रेंजर पर उनके कार्यालय में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। घटना की नामजद तहरीर दी गई है।
   
बिजनौर सामाजिक वानिकी प्रभाग की नजीबाबाद रेंज के डिप्टी रेंजर हरगोविंद ने सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली में लदे लगभग 15 क्विंटल पिलखन की लकड़ी का अवैध रूप से परिवहन करते हुए रोक लिया। आरोप है कि माफिया ने साथियों सहित मौके पर ही डिप्टी रेंजर के साथ अभद्रता की, जिस पर डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह ने ट्रैक्टर-ट्राली व पिलखन की लकड़ी को कब्जे में ले लिया और रेंज ऑफिस कार्यालय में आकर अन्य जरूरी कार्य निपटाने लगे। 

आरोप है कि इसी दौरान माफिया ने साथियों के साथ कार्यालय में घुसकर डिप्टी रेंजर के साथ जमकर मारपीट की और सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित डिप्टी रेंजर में आरोपी वन माफिया कासिम उर्फ बुला पुत्र अकबर निवासी मोहल्ला पठानपुरा व शाकिर पुत्र सईद निवासी ग्राम बोरैकी थाना नजीबाबाद, गुलजार पुत्र मेहंदी हसन निवासी खिरनी गोपालपुर थाना मंडावर के विरुद्ध पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : साइबर ठगी का शिकार हुआ कारोबारी, पुलिस ने वापस कराए 11.50 लाख रुपए  

संबंधित समाचार