दबंग महिला ने लेडी टोलकर्मी को पीटा, टैक्स मांगने पर दीं गंदी-गंदी गालियां...देखें वीडियो
गौतमबुद्ध नगर। एक दबंग महिला का लेडी टोलकर्मी को पीटते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में टोलकर्मी को एक महिला पीटती हुई और गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रही है। जब यह वारदात हुई उस दौरान कई टोल कर्मी वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी दबंग महिला को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई।
गौतमबुद्ध नगर: दबंग महिला ने लेडी टोलकर्मी को पीटा, टैक्स मांगने पर दीं गंदी-गंदी गालियां...वीडियो वायरल pic.twitter.com/3ePnns1Okl
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 17, 2023
बता दें, ये वीडियो दादरी थाना क्षेत्र के लोहाली टोल प्लाजा का है। लेडी टोलकर्मी का कहना है कि जब उसने गुजर रही एक गाड़ी को रोका तो उसमें बैठा शख्स से टोल टैक्स के लिए बोला गया, लेकिन टोल टैक्स देने से साफ इंकार कर दिया और टोल कर्मी से बहस करने लगा। टोल कर्मी से यही कहता रहा कि बह आसपास के ही हैं। जब टोलकर्मी ने पहचान पत्र मांगा तो वह भी नहीं दिखाया।
इसी दौरान कार में पास में ही बैठी महिला नीचे उतरकर टोलकर्मी के पास चली जाती है और उसे पीटना शुरू कर देती है, इतना ही नहीं गंदी गंदी गालियां देती है। सीसीटीव फुटेज और लेडी टोलकर्मी के बयान दर्ज कर दबंग महिला को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें-लखनऊ : इश्क में डूबी सीमा हैदर की बढ़ी मुश्किलें, एटीएस ने लिया हिरासत में
