बरेली: भारी मशीनों से टूट रहा है जिला अस्पताल का एफओबी, मरीजों के लिए हो सकता है खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही भारी मशीनों के टकराने से हाल ही में बना जिला अस्पताल का फुट ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने लगा है लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

फुट ओवरब्रिज का निर्माण मरीजों की सहूलियत के लिए कराया गया है लेकिन मशीनों के बार-बार टकराने से उसकी बाउंड्रीवाल का प्लास्टर उखड़ने लगा है। बता दें कि कुतुबखाना पुल का एक हिस्सा फुट ओवरब्रिज के ऊपर से निकाला जा रहा है। जिस तरह मशीनों से फुट ओवरब्रिज का प्लास्टर टूट रहा है, उसे देखते हुए मरीजों के लिए भी खतरा हो सकता है। इसके बावजूद इस पर न सेतु निगम ध्यान दे रहा है न अस्पताल प्रबंधन। जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि पुल का प्लास्टर उखड़ने की जानकारी नहीं है। इस बारे में स्मार्ट सिटी के अफसरों को अवगत कराया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: खेत में अजगर देख किसान के उड़े होश, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

 

 

 

संबंधित समाचार