BJP के पतन की शुरुआत शुरू हो चुकी है कर्नाटक से, नहीं जीतेगी 2024 का लोकसभा चुनाव : CM सिद्धरमैया

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा और भाजपा के पतन की शुरुआत कर्नाटक से हो गई है, जहां पार्टी मई में विधानसभा चुनाव हार गई थी। सिद्धरमैया ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव हार जाएगी क्योंकि पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें - BJP के खिलाफ रणनीति पर बेंगलुरु में विपक्षी दलों का मंथन, दिया ‘हम एक हैं’ का संदेश 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, महंगाई आ गई और अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई। किसानों, दलितों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सांप्रदायिकता के कारण लोगों ने अपनी शांति भी खो दी है। लोग भय में जी रहे हैं। यह भाजपा का उपहार है।’’

भाजपा नेताओं के इस आरोप पर कि विपक्षी नेता मोदी के डर से एकजुट हो रहे हैं, सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘क्या हमने मोदी का सामना नहीं किया? क्या हम कर्नाटक में मजबूत नहीं हैं? (विधानसभा चुनाव के दौरान) मोदी जहां कहीं भी प्रचार के लिए गए, वहां कांग्रेस ने जीत हासिल की। भाजपा का पतन कर्नाटक से शुरू हो गया है।’’

जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से हाथ मिलाने की संभावना पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी (जद-एस) की कोई विचारधारा नहीं है क्योंकि उसने राज्य में सरकार बनाने के लिए एक बार भाजपा के साथ गठबंधन किया था।

अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ संयुक्त लड़ाई की योजना तैयार करने के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं के सोमवार और मंगलवार को बेंगलुरु में एकत्र होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र: नांदेड़ जिले में स्कूल में घुसा भालू, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार