महाराष्ट्र: नांदेड़ जिले में स्कूल में घुसा भालू, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक जिला परिषद विद्यालय में एक भालू के घुसने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि किनवत तहसील के तेंदा गांव में रविवार को एक भालू विद्यालय में घुस गया।

ये भी पढ़ें - बारिश और बाढ़ प्रभावित सरकारी स्कूलों को 27.77 करोड़ रु की ग्रांट जारी

छुट्टी का दिन होने के कारण विद्यालय में छात्र एवं अध्यापक मौजूद नहीं थे, जिससे मानव और वन्यजीव के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा नहीं हुई। उन्होंने कहा,''विद्यालय जंगल के निकट है जहां वन्यजीव रहते हैं। हमारा मानना है कि कुछ समय बाद भालू जंगल में लौट गया होगा।'' वीडियो में, विद्यालय के प्रांगण में भालू को दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - सोनिया गांधी और ममता बनर्जी सहित अधिकतर बड़े नेता पहुंचे बेंगलुरू, भाग लेंगे विपक्ष की बैठक में

संबंधित समाचार