बरेली: जीआरपी थाने से लेकर इंस्पेक्टर के घर तक सांप का खौफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जीआरपी थाने में नाग-नागिन का जोड़ा देखे जाने के बाद से स्टाफ खाैफ में हैं। जीआरपी थाने में ही नहीं बल्कि वहां से करीब 50 मीटर दूर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक के आवास में भी सांप देखा गया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं बल्कि 2016 से हर साल सावन में नाग-नागिन का जोड़ा यहां देखा जाता है।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप के मुताबिक जब से बारिश शुरू हुई है तब से उन्हें यहां सांप दिखाई दे रहे हैं। हैरत तो तब हो गई जब यह सांप जीआरपी थाने भी पहुंच गए। इसके बाद स्टाफ भी सकते में आ गया। उन्होंने बताया कि वह जिस कमरे में रहते हैं वहां तक सांप का आना-जाना है। सर्प मित्र बुलाकर सांप पकड़वाने का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिस दीवार में सांप देखे गए उसे भी तोड़ा गया मगर सर्प मित्र रेस्क्यू नहीं कर सके। सांप को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने के निर्देश स्टाफ को दिए हैं। इसे लेकर स्टाफ सतर्कता बरत रहा है।

ये भी पढे़ं- बरेली: सेशन कोर्ट ने कटरी के तिहरे हत्याकांड में परमवीर पक्ष पर तय किए आरोप



संबंधित समाचार