Kanpur: बाबूपुरवा में भड़की महापौर प्रमिला पांडेय, बोलीं- मंदिरों पर अराजकतत्व का कब्जा, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बाबूपुरवा में मंदिर कब्जे पर भड़की महापौर।

कानपुर में बाबूपुरवा में मंदिर कब्जे पर महापौर प्रमिला पांडेय भड़क उठी। उन्होंने कहा कि मंदिरों पर अराजकतत्व का कब्जा, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कानपुर, अमृत विचार। बाबूपुरवा क्षेत्र के मुंशीपुरवा इलाके में प्राचीन मंदिर पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची महापौर भड़क उठी मंदिर के सामने गेट और खिड़की खोलने पर कब्जेदार को जमकर हटाया। यहां प्राचीन कुएं पर भी लोगों ने कूड़ा घर बना दिया था। जिसे नगर निगम अधिकारियों से जल्द साफ करने के निर्देश दिए महापौर ने स्थानीय लोगों से कहा कि अगर कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई होगी। महापौर ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे प्राचीन मंदिरों पर भी कुछ अराजक तत्व कब्जा कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पार्क में बना डाला दो मंजिला मकान

क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंची महापौर जब हनुमान मंदिर पार्क पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। यहां पर पार्क के अंदर लोगों ने कब्जा कर रखा था, कुछ मकान तो दो-दो मंजिला बने थे। महापौर ने एक-एक घर जाकर मकान खाली करने के लिए निर्देश दिए। नगर निगम अधिकारियों से कहा की सभी अवैध मकानों पर नोटिस चिपका कर बुलडोजर से गिराने का प्रबंध करें।

संबंधित समाचार