Kanpur Accident : डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, SDM को नहीं जाने दिया हमीरपुर
कानपुर में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत।
कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र में डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थाना क्षेत्र के शंभुआ पुल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने स्कूल जा रहे दो साइकिल सवार छात्रों को रौंद दिया। हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाईवे में मेज रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार बिधनू थाना क्षेत्र के शम्भुआ गांव निवासी बबलू ने बताया कि उसके भाई राकेश उर्फ हरिओम की बेटी कशिश उम्र 10 वर्ष गांव के जूनियर स्कूल कक्षा आठ की छात्रा है। वह सुबह अपने भाई ऋषभ के साथ स्कूल जा रही थी। तभी कानपुर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई-बहन रोड में गिर गये। जिन्हें डंपर रौंदते हुए मौके से भाग निकला।
घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं हमीरपुर जा रहे एसडीएम की कार को गुस्साए ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया।
