अमरोहा : चरस की तस्करी करते हुए शातिर बदमाश गिरफ्तार
अमरोहा,अमृत विचार। नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने के बाद एक शातिर बदमाश को चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
नगर कोतवाली प्रभारी हरीश वर्धन ने बताया कि बीती सोमवार की देर रात दरोगा दीपक कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर धनौरा रोड बॉर्डर के पास से शातिर बदमाश जीशान निवासी मोहल्ला जाफरी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 500 ग्राम चरस और 4500 की नकदी बरामद हुई।
पकड़ा गया आरोपी शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ दिल्ली समेत अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: सांड के हमले से किशोर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
