OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का गाना 'ऊंची ऊंची वादी' रिलीज, भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे पकंज त्रिपाठी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 का गाना ऊंची ऊंची वादी रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। ओह माय गॉड 2 के गाना ऊंची ऊंची वादी रिलीज हो गया है।

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर किया है, जिसमें पकंज त्रिपाठी भोलेनाथ की अथाह भक्ति करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय के रूप में भगवान शिव भी अपने भक्तों के हर सुख-दुख में साथ रहते हैं। इस भक्तिमय गाने को हंसराज रघुवंशी ने अपनी आवाज दी है। 

Image

ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , 11 अगस्त को रिलीज होगी। 

 

ये भी पढ़ें : Priyanka Chopra Birthday: दो दशक लंबे सिने करियर में करीब 50 फिल्मों में किया अभिनय, जानिए प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी रोचक बातें

संबंधित समाचार