बाढ़ का सामना कर रही दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश, कई इलाके अब भी बाढ़ चपेट में
नई दिल्ली। दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई जबकि यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके अब भी बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में हैं। दक्षिण दिल्ली में लाजपत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश के इलाके, दिल्ली सचिवालय क्षेत्र सहित मध्य दिल्ली के कई हिस्से उन स्थानों में शामिल हैं जहां वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम वर्षा का अनुमान जताया था।
ये भी पढ़ें - पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर: मुंबई में 26 नवंबर जैसा हमला करने की धमकी, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम यानी 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति ने ओमन चांडी के निधन पर जताया शोक, कहा- केरल की प्रगति में उनके योगदान रखा जायेगा को हमेशा याद
