Jalaun News : ससुराल में रह रहे युवक ने बीमारी से तंग आकर चुना मौत का रास्ता, भूसाघर में लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

जालौन में ससुराल में रह रहे युवक ने बीमारी के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जालौन, अमृत विचार। ससुराल में रह रहे युवक ने बीमारी से तंग आकर सोमवार की रात में मौत का रास्ता चुन लिया। परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया और सोने चले गए। रात में वह जागा और भूसाघर में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजन जागे और जब शव को लटकते देखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कानपुर के गुजैनी निवासी अजय वर्मा 35 वर्ष पुत्र श्रीकृष्ण अपनी ससुराल मोहल्ला हरीपुरा जालौन में रह रहा था। बताया गया कि वह बीते कुछ वर्षो से बीमार चल रहा था। उसका उपचार चल रहा था, लेकिन बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर कमरे में सो गए।

रात में मौका देखकर अजय वर्मा कमरे से निकलकर भूसाघर में पहुंचा और वहां पर लगे हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया। कुछ ही देर में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार को सुबह जब परिवार के सदस्य जागे और जानवरों के लिए भूसा लेने भूसाघर में पहुंचे तो उसके शव को लटका देख चीख पड़े। कुछ ही देर में परिवार के सदस्य और पड़ोसी भी वहां पहुंच गए। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शशांक बाजपेई मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि अजय काफी समय से बीमार थे। अपने घर में भी उन्होंने फांसी लगाने का प्रयास किया था। जिसके चलते उन्हें जालौन ले आए थे। लेकिन क्या पता था कि यहां भी वह ऐसा कर लेंगे। युवक की मौत से पत्नी विनीता का रो-रो कर बेहाल है। मृतक के तीन बच्चे है, जिसमें दीपेश 6वर्ष, ऋषि 3 वर्ष समेत एक दस माह का पुत्र है।

 

संबंधित समाचार