संभल: पत्नी मायके गई तो पति ने फंदे से लटक कर दी जान, पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का किया अंतिम संस्कार

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र में विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई तो नाराज पति ने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव पहलबाड़ा निवासी 25 वर्षीय युवक की शादी छह साल पहले गांव रजापुर की युवती से हुई थी। युवक और पत्नी के बीच अकसर विवाद रहता था। सोमवार को फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ तो पत्नी घरेलू सामान लेकर मायके चली गई। जिसके बाद युवक घर से निकल गया और देर रात तक घर नहीं लौटा।

 युवक के वापस घर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने युवक को काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार को सुबह युवक का शव उसके ही खेत में शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।

 ग्रामीणों ने युवक का शव लटका हुआ देखा तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। जिसके बाद बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें:- संभल: रोडवेज बस परिचालक पर धारदार हथियार से हमला, बाइक सवार ने दिल्ली जा रही बस रुकवाकर की मारपीट

संबंधित समाचार