पीलीभीत: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति बोला- रिश्तेदार ने की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

पीलीभीत/माधोटांडा, अमृत विचार: संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। उसका शव अपने ही मकान में फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने एक रिश्तेदार पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस छानबीन में जुट गई है।

थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम धुरिया पलिया के निवासी मुख्तयार सिंह मजदूरी करते हैं। वह कुछ दिनों से मजदूरी पर बाहर गए हुए थे। घर पर पत्नी राजवीर कौर (45) और बेटी रह रही थी।  बताते हैं कि सोमवार को पुत्री कहीं चली गई थी। जिसके बाद पत्नी घर पर अकेली थी। मंगलवार सुबह उसका शव अपने ही मकान में कुंडे पर रस्सी से बने फंदे से लटका मिला।

इसकी सूचना मिलने पर पति व अन्य परिचित भी आ गए।  घटना की सूचना पुलिस को दी गई। माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।  पति ने एक रिश्तेदार पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। जबकि पुलिस ने अन्य ग्रामीणों से जानकारी की तो मामला खुदकुशी की ओर इशारा कर गया। यह भी पता लगा कि बेटी के चले जाने को लेकर उक्त रिश्तेदार महिला के घर भी आया था। दोनों के बीच तेज आवाज में बातें चल रही थी।

फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है। एसओ माधोटांडा अचल कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला की बेटी सोमवार को किसी के साथ चली गई। इसे लेकर बहनोई से महिला का कुछ विवाद रहा। गहनता से पड़ताल करा रहे हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: भाजपा नेता और उसके दोस्त के हत्यारे दो भाइयों को उम्रकैद, 2019 में हुई थी वारदात 

संबंधित समाचार