बहराइच : खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से महिला झुलसी
बहराइच, अमृत विचार। जिले के गुजरहना गांव निवासी एक महिला मंगलवार शाम को चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय महिला गश खाकर गिर गई। जिससे वह झुलसकर घायल हो गई। सीएचसी से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजरना निवासी अमरावती देवी पत्नी केदारनाथ मंगलवार शाम को खाना बना रही थी। केदारनाथ ने बताया कि घर पर चूल्हे पर लकड़ी से पत्नी खाना बना रही थी शाम सात बजे अचानक वह गश खाकर खाकर चूल्हे पर ही गिर गई। महिला झुलसने लगी। महिला ने चीखते हुए मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़े। सभी ने आग बुझाया लेकिन तब तक महिला 40 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थी।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रोहित ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें -बहराइच : गहने से भरा पर्स लेकर फरार हुआ ई रिक्शा चालक
