MJPRU: 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ बढ़ाई तिथि, अब 20 जुलाई तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परीक्षा फार्म भरने हों या फिर परीक्षाएं कोई भी काम निर्धारित तिथि में नहीं हो पाता है। यही वजह है कि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय को बार-बार तिथि विस्तारित करनी पड़ती है। अब विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि एक बार फिर से 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दी है। इसके अलावा कई पाठ्यक्रमों के आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराकर अंक अपलोड करने की भी तिथि बढ़ाई है।

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 21 जून से भरे जा रहे हैं। छात्र हित में अब 500 रुपये विलंब शुल्क से ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि 20 जुलाई कर दी गई है। छात्रों को 21 जुलाई तक भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने होंगे।

परीक्षाफल रोकने की चेतावनी
परीक्षा नियंत्रक ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि मुख्य परीक्षा 2022-23 की सभी व्यावसायिक की आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षा कराकर अंक अपलोड करने की तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। इसके अलावा बीबीए, बीसीए, बीलिब, बीकॉम फाइनेंस, फाइनेंशियल सर्विस, एमएसडब्ल्यू, एमलिब की आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि भी 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि भी 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। निर्धारित तिथि में अंक न अपलोड करने पर परीक्षाफल रोक दिया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा नहीं दौड़ा सकेंगे चालक

 

 

संबंधित समाचार