देवप्रयाग: भागीरथी घाट में बही किशोरी, पुलिस जुटी तलाश में
देवप्रयाग, अमृत विचार। उत्तराखंड के देवप्रयाग में भागीरथी घाट में बड़ा हादसा हो गया। एक 13 वर्षीय किशोरी नदी के किनारे पानी पीने गयी थी। नदी की तेज धारा बच्ची को बहा ले गई। अब पुलिस बच्ची की खोजबीन में लगी है।
ग्राम प्रधान नगर सुनील ने बताया कि मंगलवार शाम को भागीरथी पुल के नीचे नदी किनारे गांव की कुछ लड़कियां पानी पीने गई थीं। बारिश से उफान में बह रही भागीरथी की एक तेज लहर उनकी ओर आई। जिसमें उम्र में बड़ी लड़कियां तो किसी तरह के निकल भागीं। मगर 13 वर्षीय अर्चना पुत्री मदनलाल तेज बहाब में बह गई।
नगर के जूनियर हाईस्कूल में आठवीं की छात्रा अर्चना के बहने की सूचना मिलते उसकी मां सुषमा, दो भाईयों व बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। चंडीगढ़ में कार्यरत बालिका के पिता मदनलाल भी घर पहुंच गए हैं।
