सीमा हैदर की बढ़ी मुश्किलें, नोएडा में सचिन के घर हंगामा...पाकिस्तान भेजने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। सीमा हैदर से एटीएस की पूछताछ के बाद कुछ खुलासे भी हुए हैं, जिसके बाद ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा में मौजूद सचिन के घर जमकर हंगामा हुआ। हिंदू संगठनों की कुछ महिलाओं के हाथ में बैनर और पोस्टर लगे हुए थे, जिस पर लिखा कि सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजो, लेकिन वहां के स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया और प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को वहां से जाना पड़ा।

आपको बात दें, पुलिस को सीमा हैदर से पूछताछ के बाद कुछ जानकारी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक सीमा और हैदर की काठमंडू में मुलाकात हुई थी, दोनों ने मंदिर में शादी की थी। फिलहाल अभी जांच की जा रही है।

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी की बात करें तो प्यार की शुरुआत पबजी से शुरू हुई, जिसके बाद पाकिस्तान से सीमा अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई। अब सीमा पर कई तरह के सवाल हुठाए जा रहे हैं कि सीमा का मकसद कुछ और ही है भारत आने का। एटीएस सीमा से लगातार पूछताछ कर रही है कि आखिर सच्चाई क्या है।

यह भी पढ़ें- Geeta Dutt Death Anniversary: गुरु दत्त से जुदा होने का गम नहीं सह पाई गीता दत्त, फिर ऐसे बनाई पहचान

संबंधित समाचार