Viral Video in Haldwani: पहले मुलाकात... बात और फिर दे दनादन, देखें छात्राओं का यह Video
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन पर जब एक समय सब के सब एक ओर ही ताख रहे थे वो नजारा था कुछ छात्राओं द्वारा बस्ती की रहने वाली लड़कियों के साथ मारपीट का। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, किसी बात को लेकर एक छात्राओं के गुट ने बस्ती की रहने वाली लड़की की जमकर धुनाई कर दी। दिलचस्प बात तो ये है कि पिटने वाली लड़की छात्राओं के गुट को देखकर मुस्कुरा रही है और छात्राओं के गुट को उस लड़की पर जरा-सा भी तरस नहीं आ रहा है। लड़की मौका पाकर वहां से हटने का प्रयास करती है लेकिन उससे पहले छात्रायें उस लड़की को फिर से घेर लेतीं हैं और एक बार फिर धुनाई की परंपरा शुरू हो जाती है।
वायरल वीडियो को अमृत विचार के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट राजेश श्रीवास्तव ने अपने कैमरे में कैद किया है। फिलहाल, पूरा मामला क्या था इसके बारे में उन लड़कियों ने बताने से साफ मना कर दिया।
