प्रयागराज में संपत्ति के विवाद में युवक ने मां-बहन को चापड़ से काटकर मार डाला, भीड़ और पुलिस पर किया पथराव  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। करैली थाना क्षेत्र के गौस नगर 12 मार्केट के समीप बुधवार की दोपहर एक युवक ने चापड़ मारकर अपनी मां और बहन की निर्मम हत्या कर दी। मौके पर बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पिता को भी लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही करैली पुलिस मौके पर पहुंची। उस दौरान युवक ने घर के अंदर सिलेंडर में आग लगाकर खुद को जलाने का प्रयास भी किया। इस घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगो ने घर के अन्दर रहे लोगो को बचाने का प्रयास किया लेकिन घर में अंदर से ताला बंद कर लिया गया था। युवक ने बाहर भीड़ और पुलिस वालों पर पत्थर और तेजाब की बोतले फेंकना शुरु कर दिया। सूचना पर अन्य थाने की फोर्स और फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची गयी। किसी तरह आग को बुझाने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय व शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाज के दौरान बहन और मां की मौत हो चुकी है। घटना के वक्त पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक करेली स्थित गौस नगर 12 मार्केट में रहने वाला आरिफ, अपनी मां अनीशा बेगम और पिता मोहम्मद कादिर के साथ रहता है। उसी मकान मे उसके दूसरे भाई आजम भी अपनी पत्नी शबाना व बच्चो के साथ रहते है । सभी मूल रूप से करछना के कपठुहा गांव के रहने वाले है। यहां पर काफी समय से मकान बनाकर रह रहे है। भाई आजम रिटायर्ड कानूनगो है। वह अपने परिवार के साथ रह रहा था। वही दूसरा भाई आरिफ की पत्नी नौसीन करैली के असगरी मार्केट की रहने वाली है। आरिफ की पत्नी तलाकशुदा है। अपने पिता की मौत के बाद वह उन्ही के स्थान पर गवर्नमेंट प्रेस में नौकरी करती है। सरकारी नौकरी की लालच में आरिफ ने शादी कर ली। इस शादी से आरिफ के घरवाले राजी नहीं और लेकिन फिर भी वह शादी कर लिया। शादी के बाद से ही दोनों भाईयो और मां अनीशा बेगम से विवाद और मारपीट होती थी। 

29 (53)

गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक बार फिर संपत्ति को लेकर कहासुनी और विवाद शुरू हो गया। कुछ देर बाद विवाद शांत भी हो गया। भाई आजम के मुताबिक वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर मे सो रहा था। उसी दौरान आरिफ और उसके साथ रहे दो अन्य लोगो जब घर के मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों मे ताला जड़ दिया। आरिफ अपने दो साथियों के साथ हांथ में चापड़ लेकर पहुंचा और पहले अपनी मां अनीशा बेगम पर चापड़ से हमला कर दिया। मां खून से लतपथ होकर गिर पड़ी। उधर आरिफ ने अपनी बहन आफरीन पर भी हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के वक्त युवक ने बवाल काटना शुरु कर दिया। बुजुर्ग पिता ने जब बीच बचाव करने का प्रयास किया तो बेटे ने उन्हें भी घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोगो की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची करैली पुलिस ने घर में घुसने की कोशिश की, तो युवक ने किचन में रखे गैस सिलेंडर में आग लगाकर खुद को जलाने की कोशिश करने लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वही पुलिस ने आंसू गैस के गोले घर में फेके। 

युवक ने पुलिस और आम जनता पर खिड़की से पथराव करते हुए घर मे रखी तेजाब की बोतलों को फेंकना शरू कर दिया। मौके पर कई थाने की फोर्स पहुंच गई। मामले को बढ़ता देख एसीपी, डीसीपी और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा कर पहुंच गये। किसी तरह से पुलिस घर के अंदर घुसी और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने  घर के अंदर खून से लथपथ अनीशा बेगम और बहन आफरीन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायल मोहम्मद कादिर को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

30 (2)
 
पुलिस व स्थानीय लोगों पर फेंकी तेजाब से भरी बोतल
युवक के द्वारा हत्या किये जाने के बाद जब पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो युवक ने छत पर रखे पत्थर और तेजाब से भरी करीब 250 बोतले फेंकना शुरु कर दिया। जिसमे करीब 24 लोग घायल हो गये। घटना में घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि तेजाब से भरी इतनी बोतले कहा से आई। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। 

भाई आजम ने कहा पहले से रची गयी थी हत्या की साजिश
भाई आजम ने बताया कि काफी समय से विवाद चल रहा था। लेकिन इस तरह से कभी नहीं हुआ। इस घटना के लिए आरिफ घर पहले से साजिश रची थी। घर में इतनी तेजाब की बोतल, कुल्हाड़ी और चापड़ कहा से आया। आजम ने कहा आरिफ मानसिक रूप से बीमार नहीं है । वह बीमार होने का नाटक करता है। 

घर में रखा सामान जलकर हुआ राख
घर में आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। काफी देर तक आग धधकती रही। वारदात की जानकारी मिलते ही आरिफ की बड़ी बहन तबस्सुम घर पहुंची। वहां का मंजर देख वह बेहोश हो गई। पुलिस ने तबस्सुम को किसी तरह से संभाला और अस्पताल भेजा। तबस्सुम करेली के डी ब्लॉक में रहती है।


डीसीपी सिटी, दीपक भूखर ने बताया, "गौस मोहल्ला से सूचना मिली कि मो. आरिफ नाम के व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला किया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब मो. आरिफ को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो उसने मोहल्ले के लोगों और पुलिस पर एसिड से भरी बोतलों से हमला किया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि युवक मानिसक रूप से विक्षिप्त है। अन्य जानकारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। आरोपी का मेडिकल कराया गया है। अन्य दो का नाम आया हो उनका भी पता लगाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें -रायबरेली : आईजी ने थाने का किया निरीक्षण, एसपी को दिए निर्देश

संबंधित समाचार