रामपुर: कारतूस कांड में बहस जारी, 24 को होगी सुनवाई
रामपुर, अमृत विचार। सूबे के चर्चित कारतूस कांड में गुरुवार को पुलवामा के डिप्टी कमाडेंट की गवाही पूरी हो गई थी। इस मामले में लगातार बहस चल रही है। अब सोमवार को सुनवाई होगी।
10 अप्रैल 2010 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ज्वालानगर रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदार विनोद और विनेश पासवान को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस और नकदी बरामद की थी। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा यशोदा नंदन, मुरादाबाद पीटीसी के आर्मरर नाती राम सैनी समेत बस्ती गोंडा, बनारस सहित कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आर्मरर को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। ट्रायल के दौरान दरोगा यशोदानंदन की मृत्यु हो चुकी है। सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई ईसीएक्ट में चल रही है। चर्चित कारतूस कांड में पुलवामा के डिप्टी कमाडेंट की गवाही पूरी हो गई है। बुधवार को इस मामले में अभियोजन कही बहस पूरी नहीं हो सकी। अब सोमवार को सुनवाई होना है।
यह भी पढ़ें- रामपुर में दर्दनाक हादसा, ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत
