Arif Ka Saras : कानपुर चिड़ियाघर सारस से मिलने पहुंचे आरिफ, मुंह में रुमाल बांधकर गए अंदर, फिर हुआ ये सब
कानपुर चिड़ियाघर सारस से मिलने पहुंचे आरिफ।
कानपुर चिड़ियाघर सारस से मिलने पहुंचे आरिफ। पहचान छिपाने के लिए मुंह में रुमाल बांधा। रेंजर ने बाड़े के पास पहुंचने से पहले पहचान लिया।
कानपुर, अमृत विचार। सारस की दीवानगी और जुदा होने पर आरिफ परेशान है। बीते पांच दिन पहले आरिफ कानपुर के चिड़ियाघर में गुपचुप तरीके से मिलने पहुंचा था। आरिफ को देखते ही सारफ पंख फैलाने लगा था। इसी तरह बुधवार को आरिफ टिकट लेकर चिड़ियाघर के अंदर तक पहुंच गए। पहचान छिपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। सारस के बाड़े से पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद रेंजर नावेद इकराम ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने फौरन जू प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर तत्काल ही जू प्रशासन के अधिकारी सारस के बाड़े के बाहर पहुंचे और आरिफ से पूछताछ शुरू की। इस दौरान उन्होंने चिड़ियाघर में घूमने आई एक बालिका के साथ फोटो भी खींची। जिसे सोशल मीडिया में वायरल किया।
आरिफ के साथ तीन अन्य लोग थे मौजूद
कानपुर चिड़ियाघर जब आरिफ पहुंचा तब उसके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। आरिफ ने बताया कि उनके साथ चिड़ियाघर प्रशासन ने उनके परिवार के लोगों को भी बाहर कर दिया। आरिफ ने बताया कि वह कानपुर चिड़ियाघर में टिकट लेकर सारस से मिलने के लिए गए थे। जिसके लिए बाकायदा टिकट ली। इसके बाद भी उन्हें मिलने नहीं दिया गया।
अखिलेश यादव भी आरिफ और सारस से मिले थे
22 मार्च 2023 को अमेठी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं। इनमें आरिफ एक सारस के साथ दिख रहा था। दोनों की तस्वीरें दोस्ती की मिसाल की तरफ वायरल होने लगीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी आरिफ और सारस से मिलने के लिए पहुंचे। इसके बाद 9 अप्रैल 2023 को वनविभाग के लोग आरिफ के पास पहुंचे। चूंकि सारस वन्य जीव है। इसलिए, इसको चिड़ियाघर में शिफ्ट करने का दबाव बनाया।
विरोध के बीच सारस को कानपुर चिड़ियाघर किया गया था शिफ्ट
आरिफ के विरोध के बावजूद सारस को कानपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट किया गया। 12 अप्रैल 2023 को आरिफ कानपुर चिड़ियाघर में सारस से मिलने के लिए पहुंचे। उस वक्त भी सारस के ऐसे ही खुशी जाहिर करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। करीब 95 दिनों बाद आरिफ और सारस की मुलाकात 13 जुलाई को थी। आज 19 जुलाई को फिर सारस से मिलने आरिफ पहुंचे थे।
मोहब्बत की सजा बेजुबान को दी जा रही
आरिफ ने मुलाकात के दौरान कहा था कि मोहब्बत की सजा उस बेजुबान को दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। आरिफ ने मुलाकात का पूरा वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि सारस बाड़े में काफी परेशान रहता है। उसे खुला छोड़ दिया जाए।
