रामपुर: जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामले में दरोगा की हुई गवाही
एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही सुनवाई
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ केमरी थाने में दर्ज मुकदमे में सुनवाई चल रही है। इस मामले में बुधवार को दरोगा की गवाही हुई। अब इस मामले में चार अगस्त को सुनवाई होनी है।
जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केमरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 18 अप्रैल 2019 को केमरी के गांव पिपलिया मिश्र में आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। जिसकी मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बुधवार को इस मामले में दरोगा की गवाही हुई। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि अब इस मामले में चार अगस्त को सुनवाई होगी। इसके अलावा आजम खां के टांडा के भड़काऊ भाषण मामले में गवाह ने गवाही दी। अब इस मामले चार अगस्त को सुनवाई होनी है।
यह भी पढ़ें- रामपुर: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में साक्ष्य के अभाव में मिलक विधायक बरी
