छत्तीसगढ़: रायपुर में बस और ट्रक की टक्कर में आठ मजदूरों की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप मंदिर हसौद में शनिवार तड़के बस और ट्रक की टक्कर से बस में सवार आठ मजदूरों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ओडिशा से 70 मजदूर रोजगार के लिए बस से गुजरात के सूरत जा रहे थे। तड़के करीब 3.30 …
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप मंदिर हसौद में शनिवार तड़के बस और ट्रक की टक्कर से बस में सवार आठ मजदूरों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ओडिशा से 70 मजदूर रोजगार के लिए बस से गुजरात के सूरत जा रहे थे। तड़के करीब 3.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदिर हसौद में छेरी खेड़ी के पास विपरीत दिशा से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गयी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।
