रायबरेली: गैस एजेंसी में सिलेंडर से रसोई गैस की चोरी, सिलेंडर से गैस निकालने का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगतपुर, रायबरेली, अमृत विचार। गैस एजेंसी में रसोई गैस सिलेंडर से गैस चोरी करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही है।अधिकारियों ने मामले में जांच करके कार्रवाई की बात कही है। मामला नगर के एक गैस एजेंसी का है।

बुधवार को गैस एजेंसी के भंडार गृह का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति एलपीजी सिलेंडर से गैस निकाल कर दूसरे सिलेंडर में संरक्षित कर रहा है। यह व्यक्ति कई गैस सिलेंडरों से गैस निकालता है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।उपभोक्ता गैस एजेंसी पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

इस वीडियो को लेकर आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है।वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी इसकी सत्यता की पड़ताल कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि मामले में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को जांच और सत्यता की पड़ताल के साथ कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: नहर की पटरी पर एक साथ मृत मिलीं सात गायें, इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव