बाराबंकी: जैन साधु की हत्या के विरोध में जैन समुदाय ने किया शांति मार्च, सौंपा ज्ञापन
दरियाबाद, बाराबंकी/अमृत विचार। जैन समुदाय ने कर्नाटक में हुई जैन साधु की हत्या के विरोध में गुरुवार को एक शांति जुलूस निकाला व विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम का सम्बोधित ज्ञापन दरियाबाद चौकी प्रभारी को दिया है। दरियाबाद कस्बे के जैन समुदाय के लोगो गुरुवार को दिगम्बर जैन मंदिर से राम चबूतरा होते हुये एक एक शांत जुलूस दरियाबाद चौकी तक निकाला। जुलूस दरियाबाद चौकी प्रभारी लालजी यादव को ज्ञापन देने के बाद समाप्त हुआ।
इस जुलूस में महिलाएं बच्चो सहित जैन समुदाय के लोगो ने हिसा लिया। यह जुलूस जैन सन्त आचार्य कामकुमार नंदी महाराज चिक्कोड़ी जिले के कर्नाटक राज्य में घटी घटना को लेकर किया गया था ज्ञापन में सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा देने को लेकर किया गया था। जैन सन्त हमारी समाज की धरोहर है। और धरोहर की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
जैन मुनि की हत्या करके नौ टुकड़े बोर बेल में फेक दिये गये। ऐसा तो मुगलो के शासन में भी किसी सन्त के साथ नही हुआ जो कि आज इस लोकतांत्रिक देश मे हुआ है। आदिकाल से जैन साधु सन्तो का बिहार सम्पूर्ण भारत निर्विहन होता रहता है। विशेष कमेटी बनाकर इस घटना की जाँच उच्चअधिकारियों से कराये।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चले। और उन्हें मृत्युदण्ड की सजा दी जाये। कर्नाटक, महाराष्ट्र में ही नही बल्कि सम्पूर्ण भारत देश में यह अध्यादेश लागू किया जाये कि कही भी जैन साधू विचरण करे तो उनकी मजबूत सुरक्षा की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा करायी जाये। आदि मांगे तीन सूत्रीय ज्ञापन में रखी है इस दौरान जैन धर्म के व्यापारियों ने अपनी दुकाने भी बंद रखी।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी ने 700 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- अच्छे अधिकारी बनकर समाज की सेवा करें
