गौतमबुद्ध नगर : पहले कार को मारी टक्कर, फिर चालक को बोनट पर लटकाकर सड़क पर घुमाया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा में बुधवार रात तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार को टक्कर मारने और फिर विरोध करने पर कार चालक को अपने वाहन के बोनट पर लटकाकर सड़क पर घुमाने एवं उसकी पिटाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रवेश कश्यप नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे अपनी कार से चार मूर्ति जा रहा था, तभी डीएस चौराहे के पास पीछे से आ रही एक कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि पीछे से टक्कर मारने वाली कार को अर्जुन यादव नाम का व्यक्ति चला रहा था। शिकायत के अनुसार, कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद आरोपी ने कश्यप से अपशब्द कहे और उसे बोनट पर जबरन बैठाकर काफी दूर तक ले गया। कुमार ने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी ने कश्यप के साथ मारपीट भी की। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें - नोएडा: अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार