बरेली: स्मार्ट सिटी की अधिकांश परियोजनाएं पूरी, संचालन को मांगे टेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की अधिकांश परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। अब इनके संचालन के लिए टेंडर मांगे गए हैं। अब तक स्मार्ट सिटी कंपनी ही इनका संचालन कर रही थी।

अपर नगर आयुक्त सुनील यादव ने बताया कि गांधी उद्यान में भूलभुलैया, म्युजिकल फाउंटेन, कैफे व वेडिंग जोन बने है। इसके अलावा बाहर मल्टीलेवल कार पार्किंग भी बनी है, जिसमें एक समय में 29 गाड़ियां पार्क की जा सकती हैं। अक्षर विहार में मल्टीमीडिया लेजर फाउंटेन, लाइट एंड साउंड शो और घंटाघर की मल्टीलेवल पार्किंग का काम पूरा हो चुका है। इनके संचालक के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: 40 दिन बाद कब्र से निकाली किशोरी की लाश, हत्या या आत्महत्या...पोस्टमार्टम के बाद सुलझेगी गुत्थी?

 

संबंधित समाचार