VIDEO : इस दिन रिलीज होगा आयुष्मान खुराना की फिल्म 'Dream Girl 2' का पहला लुक, 'पूजा' ने 'रॉकी' को बनाया दीवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला लुक 25 जुलाई को रिलीज होगा। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 में काम कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म ड्रीमगर्ल 2 की रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

https://www.instagram.com/p/Cu7EcaYoV-8/

वीडियो में आयुष्मान, पूजा बनकर अपने दोस्त रॉकी से बात करती है। ये रॉकी कोई और नहीं बल्कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रणवीर सिंह हैं। इस वीडियो में पूजा यानी आयुष्मान को रॉकी की कॉल आती है जिसमें वो पूछती है आप कौन बोल रहे हैं। इसका जवाब आता है मैं रॉकी बोल रहा हूं मेरी रानी। इसके बाद पूजा कहती हैं ओमाई गॉड, फिर रॉकी कहता है लाल साड़ी में क्या जहर लग रही हो मेरी जानेमन.... जिसका जवाब देते पूजा कहती मेरे पास एक ही है मैं नहीं दुंगी।

 फिर रॉकी कहता है साड़ी नहीं तू चाहिए.... जिस पर पूजा कहती है, पूजा एक त्यौहार है 25 को इस बार है... देखना मेरा पहला लुक ऑन 25 जुलाई। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है।

ये बी पढे़ं : चौथे बच्चे के पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया बेटे को जन्म

संबंधित समाचार